नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह ढेरोंवाल व सैणीमाजरा के मध्य पुली पर एक महिला को पंजाब रोडवेज की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पंजाब के थली से अपनी स्कूटी पर सवार होकर सैणीमाजरा स्थित एक उद्योग में काम पर आ रही थी। यहां तंग पुलिया होने के कारण वह बस के पिछले हिस्से से टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनप्रीत कौर (25) निवासी गांव थली पंजाब के रूप में हुई है।
सैणीमाजरा में खड्ड में बह गया व्यक्ति
नालागढ़ उपमंडल के सैणीमाजरा के समीप प्लासी घराट निवासी धर्मपाल (45) सरसा नदी के बहाव में बहने से काल का ग्रास बन गया। वह मंडी के सुंदरनगर में काम करता था और रक्षाबंधन पर अपने घर आया हुआ था। वह नदी पार कर रहा था कि अचानक नदी का बहाव बढ़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। वीरवार को डूबने के बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई जिसके बाद शुक्रवार को उसका शव पंजाब के आसपुर कोटा में थर्मल प्लांट के पास मिला। रणजीत के चार बच्चे हैं। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी है।