फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 235 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/नादौन। जिले में रविवार को 235 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 117 जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 77 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि जिले में तीन लोगों की मौत हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 2576 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 196 सैंपल लिए गए, जिनमें से 77 पॉजिटिव निकले। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव ब्राहमणी, बाड़ी क्षेत्र के गांव ठेरा, तरक्वाड़ी और नगरोटा गाजियां में 3-3 लोग, गांव ब्ल्यूट, हमीरपुर के वार्ड नंबर-10 गांधीनगर, कृष्णानगर, मटाहणी, मोहीं, वार्ड नंबर-1 हमीरपुर, प्रतापनगर, थाती लोहियां, बधान, बाड़ी फरनोल, झमेर और दरौंडला में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इनके अलावा रंगड़ क्षेत्र के गांव टापरा, लोहारीं, अणु, पनियाली क्षेत्र के गांव कडनडो, करारा, घरियाणा ब्राहमणा, री, प्रासी, क्रश, अधवानी, जुल्ही, भरनांग, हीरानगर, मोहीं क्षेत्र के गांव भटेड़, दोसड़का, लोहारीं, बोहनी, वार्ड नंबर-8 हमीरपुर, भरठियां, हारसन, दरयोटा, बराड़ा, नालवीं, सलौणी, झराड़ी बजूरी, घुमारवीं उपमंडल के मोरसिंघी क्षेत्र के गांव भटोली, बुराहन, सोहारी क्षेत्र के गांव दुयार, मंडी जिले के टीहरा क्षेत्र के गांव मंझोह, बन्ना, चमेट, डिडवीं टिक्कर, ढो, भलवानी, धीरवीं और टकोटा में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें