समारोह समाप्त होने के बाद वापस घर लौटते वक्त कोटरोपी में पड़ीगलु के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में चट्टान के साथ बाइक टकराने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
इस दौरान पीछे वाली जीप में डीजे का सामान लेकर लौट रहे युवकों रिश्तेदार प्रदीप, हर्ष, वीरेंद्र, अभिषेक और दिनेश ने दोनों घायल युवकों को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में देखा।
युवाओं ने दोनों घायल युवकों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने की है। प्रशासन की ओर से एसडीएम पधर डॉक्टर आशीष शर्मा ने दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।
उधर, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिंद्रावणी के समीप दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद निवासी सकरोहा बलह शाम के वक्त पंडोह की ओर जा रहा था।
बिंद्रावणी के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई, जिससे मौके पर पूर्ण की मौत हो गई।
जबकि, दूसरी कार में सवार मंडी निवासी सौरव लोहिया बुरी तरह से घायल हो गया। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।