शिमला। चीन में हुई इंटरनेशनल स्कूल फेडरेशन अंडर-15 वाॅलीबाल वर्ल्ड चैंपियनशिप में शिमला की तीन बेटियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह तीनों एचपीयू के जुब्बल हॉस्टल की खिलाड़ी हैं जिसमें ख्याति, रिया और प्रीति शामिल हैं। इसके लिए जिला शिमला खेल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को लालपानी बॉयज स्कूल में खिलाड़ियों को इंटरनेशनल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसमें खिलाड़ियों को शॉल टोपी और स्मृति चिह्न वितरित किए गए। इस अवसर पर खिलाड़ियों के कोच जितेंद्र धौलता, बाल छात्रावास के प्रभारी बलवंत झौटा, जिला उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज, लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार सेनी, रमेश बाल्टू, संतोष चौहान, प्रदीप सावंत और दिनेश सौहता मौजूद रहे। संवाद