फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन सुविधा से जुडेंगे हिमाचल के तीन शहर

Wed, 20 Feb 2019 10:15 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर-ऊना और बिलासपुर को आने वाले समय में रसोई गैस पाइपलाइन सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए तैयार की गई योजना को मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


सांसद जुखाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को गैस सिलिंडर के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। लोगों को सीधे पाइपलाइन से जोड़कर गैस मुहैया करवाई जाएगी।

योजना के तहत पहले शहरों को ही जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टैक्स में भी लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की गाइडलाइन को देखें तो सीधे 9.5 लाख रुपये तक की आय वाले लोग टैक्स के दायरे से बाहर होंगे।
विज्ञापन


उन कारोबारियों को भी बड़ी राहत दी गई है, जिनका कारोबार 1.5 करोड़ से कम है। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए आने वाले दस सालों में 750 लाख करोड़ का प्रावधान किया है।

इसमें तीन महीनों में किसानों को 20 हजार करोड़ की राहत जारी कर दी जाएगी। विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल एवं राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, अनिता ठाकुर, उपायुक्त विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें