शिमला। सुन्नी थाना के अंतर्गत मुंगणा में पुलिस ने तीन युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार, देविंद्र कुमार और राहुल निवासी जुन्गा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुंगणा के बड़ा मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें बैठे दो युवकों से 26 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक चरस कहां से लेकर आए थे।