शिमला। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज की एनएसएस इकाई ने वीरवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया। इसका शुभारंभ शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने किया। इस मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। एनएसएस इकाई के आईजीएमसी ब्लड बैंक के साथ मिलकर आयोजित शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में स्वयंसेवियों के साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। विदिशा वर्मा ने बताया कि शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनुपम वर्मा की देखरेख में लगाया गया।