इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर स्टेशन को सूचित किया। आग में दुकान के अंदर रखीं तीन बाइक और स्पेयर पार्ट्स पूरी तरह से जलकर राख हो गए।
मैकेनिक दिनेश कुमार के मुताबिक आग में उसका लगभग पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर दुकान में आग की सूचना मिलने पर अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मौके का जायजा लिया
और व्यापार मंडल की तरफ से फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपयेदेने की घोषणा की। अंब के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।