शिमला। राजधानी के जाखू हनुमान मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में साढ़े तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और भंडारा ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर में हजारों भक्त दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर में सुबह सात बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह करीब 7:30 से शाम 3:30 बजे तक भक्तों के लिए भंडारा परोसा गया। इस दौरान भक्तों ने राजमा, कड़ी, मटर पनीर, दाल और मीठे का स्वाद चखा। संवाद