फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मंदिरों में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। लोग सुबह से ही लड्डू और इलायची दाने का भोग लेकर मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। शहर के चार प्रमुख मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हनुमान मंदिर जाखू में सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुल गए थे। सुबह 6:15 पर विशेष हवन किया गया। इसके बाद 7 बजे आरती हुई। नए साल के पहले दिन मंदिर में शाम पांच बजे तक पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। तारादेवी मंदिर के पुजारी अनिल ने बताया सुबह सात बजे मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही करीब 60 श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए थे। पूरे दिन में पांच हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह आरती के बाद भक्तों की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ना शुरू हो गई थी। इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया था। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट सुबह 6:30 बजे खोल दिए थे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें