फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 13 किक बॉक्सर दिल्ली में दिखाएंगे दम, टीम रवाना

Mon, 27 Aug 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिरमौर के किक बॉक्सरों की एक टीम सोमवार को दिल्ली रवाना हुई। इस टीम में शामिल किक बॉक्सर दिल्ली में 27 अगस्त से होने वाली जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में भाग लेंगे।

विज्ञापन


यह स्पर्धा दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 27 से 30 अगस्त तक चलेगी। इसमें देश भर से आए किक बॉक्सर भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर से 13 किक बॉक्सर प्रदेश किक बाक्सिंग कोच जावेद उल्फत के साथ रवाना हुए।

राष्ट्रीय स्पर्धा में कुल 40 किक बॉक्सर भाग ले रहे हैं। इसमें सिरमौर से 13 किक बॉक्सर शामिल हैं। कोच जावेद उल्फत ने बताया कि 9 अगस्त को नाहन में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा हुई थी। इसके विजेता तथा उप विजेताओं के बीच ट्रायल आयोजित किए गए।
विज्ञापन


इनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनुज शर्मा, तनुज शर्मा, इशानी ठाकुर, अक्यूत शर्मा, मोहसिन, रूक्कया कुमारी, समरवीर सिंह, सक्षम, हर्षिता सिंह, मृदुला तोमर, आलीशा शर्मा, मान्य धीमान, अभिषेक डोगरा अब राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें