सुभाष चौक ठियोग में एक युवक ने अपने ही घर में तोड़फोड़ की और कीमती गहने चुराए लिए। पिता ने इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी को शिमला से धर दबोचा । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
उपमंडल ठियोग के थाना में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है। इसमें एक युवक ने अपने ही घर में तोड़फोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत में ठियोग के सुभाष चौक में रहने वाले हेमराज, पुत्र पुरषोत्तम दास ने बताया कि वह जिम्मुनाला में रहता है। उनकी मां के साथ उनका बेटा हिमांशु पांच दिनों से रह रहा था। पांच दिन पहले मां का फोन आया और उन्होंने बताया कि तेरा बेटा घर में तोड़फोड़ कर घर से कीमती गहने भी ले गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को शिमला से धर दबोचा है। हालांकि गहनों की बरामदगी नहीं हो पाई है।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले युवक को शिमला से पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।