चोरी की मंशा से घर में घुसे एक युवक पर नशे की डोज कुछ कदर हावी हुई कि वह वहीं सो गया। भूल गया कि वह चोरी करने आया है, अपना घर समझकर वहीं बिस्तर पर लेट गया। इसी दौरान घर का मालिक लौट आया और युवक पकड़ गया। यह मामला है कि शहर के संजौली क्षेत्र का। पकड़ा गया युवक उन्नीस साल का है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक संजौली क्षेत्र में चिल्डन पार्क में एक मकान में चोरी करने गया था। पुलिस को सूचना मिली कि घर के अंदर कोई है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया।