नगर निगम धर्मशाला की सुधेड़ स्थित डंपिंग साइट में दो दिन पहले लगी आग बुधवार को भी पूरी तरह शांत नहीं हुई। इसके कारण धर्मशाला शहर धुंए के आगोश में आ गया।
इसके साथ ही कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में लगी जंगल की आग भी इसका कारण माना जा रहा है। डंपिंग साइट से निकल रहा जहरीला धुएं से लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। हालांकि बुधवार सुबह धर्मशाला में बारिश भी हुई।
इससे कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन डंपिंग साइट से अभी भी धुंआ उठ रहा है। कांगड़ा के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने वन विभाग को आग पर जल्द नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।