फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं के कपड़े पहनकर आए और दुकान से कैश उड़ाकर ले गए, मुंह ढककर छिपाई अपनी पहचान

Thu, 30 Apr 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राजधानी शिमला के न्यू शिमला में एक दुकान में शातिरों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महिलाओं के कपड़े पहनने के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि आरोपियों पर किसी को शक न हो। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में चोरी करने के लिए शातिर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब न्यू शिमला में एक दुकान में शातिरों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे। इस वजह से पुलिस के लिए इनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा 35,000 रुपये का कैश चुराकर ले गए हैं। अब पुलिस के लिए भी यह पहेली बना हुआ है कि आखिरकार इस चोरी के पीछे किसका हाथ है?
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीसीएस में दयाराम बॉटल स्टोर चलाते हैं। हर रोज की तरह वह दुकान से घर गए लेकिन सुबह ताला टूटा पाया गया। जांच करने पर दुकान के गल्ले से कैश गायब मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि तड़के दो आरोपी महिलाओं के कपड़े पहनकर दुकान के बाहर पहुंचे और शटर तोड़कर दाखिल हुए तथा चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। महिलाओं के कपड़े पहनने के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि आरोपियों पर किसी को शक न हो। पुलिस ने दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल लिए हैं। इसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी शहर में अलग-अलग तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता चुका है। न्यू शिमला में इससे पहले भी एक बेकरी की दुकान में मास्क या नकाब पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।

इसके अलावा पंथाघाटी के एक सुपर मार्ट में भी मास्क पहनकर चोर कपड़े और अन्य सामान चुराकर ले गए थे। इसके अलावा शहर में कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली ही हैं। शहर में बढ़ने वाली चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी शिमला ने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश सभी थानों को दिए हैं जिससे की चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके और शहर में सक्रिय चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

नशे के आदी युवाओं का हाथ होने का अंदेशा
राजधानी में होने वाली चोरी की वारदातों के पीछे नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले भी चोरी की कई वारदातों में ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जोकि चिट्टे की लत में फंसे हुए थे। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जोकि इन क्षेत्रों में रहते हैं और नशे के आदी हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस गिरोह की आशंका को देखते हुए जांच कर रही है जोकि शहर में इस तरह दुकानों, घरों और व्यावसायिक परिसरों को निशाना बना रहे हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें