हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं। 2014 में चारों सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी।
सीट सांसद
कांगड़ा शांता कुमार
हमीरपुर अनुराग ठाकुर
मंडी रामस्वरूप शर्मा
शिमला वीरेंद्र कश्यप
सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर के अलावा हिमाचल में लोकसभा चुनाव में ये प्रमुख चेहरे भी होंगे।
1. जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री- प्रदेश में भाजपा की चारों सीटों को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी)
2. वीरभद्र सिंह (कांग्रेस ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को लोस चुनाव में प्रचार की बागडोर सौंपी है। मंडी से उनके खुद भी चुनाव में उतरने की अटकलें हैं।)
3. प्रेम कुमार धूमल (पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद हैं। इस बार भी भाजपा उन्हें ही उतारने जा रही है। ऐसे में इनकी भूमिका भी चुनाव में अहम होगी)
4. कुलदीप राठौर (हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष)
5. सतपाल सत्ती (हिमाचल भाजपा अध्यक्ष)
6. जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री (हिमाचल के बिलासपुर के रहने वाले नड्डा की प्रतिष्ठा भी प्रदेश की सीटों से जुड़ी है।)
7. आनंद शर्मा, केंद्रीय नेता (पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी हिमाचल के हैं। कांग्रेस ने उनके खासमखास कुलदीप राठौर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में उनके लिए भी हिमाचल अहम होगा।)
8. पंडित सुखराम, पूर्व केंद्रीय मंत्री (सुखराम का बेटा अनिल जयराम सरकार में मंत्री है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सुखराम परिवार के लिए यह चुनाव कई मायनों में अहम है। उनके पोते आश्रय शर्मा मंडी से भाजपा टिकट का दावा ठोक रहे हैं।)