प्रदेश के बैंकों में पब्लिक डीलिंग का काम सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही होगा। बैठक के दौरान समय को बदलने के लिए प्रस्ताव लाया गया। विस्तृत चर्चा के बाद पुराने समय को ही जारी रखने का फैसला लिया गया।
बैंक बंद रहने पर एटीएम भी ठप होने पर लगाई फटकार
प्रधान सचिव ने बैंकों की छुट्टियों के दौरान एटीएम ठप रहने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नकदी नहीं मिलने से विशेषकर सैलानियों को भारी परेशानी होती है। जब अस्पतालों और पुलिस की सेवाएं जारी रह सकती हैं तो एटीएम पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता।
वित्तीय जागरूकता शिविरों को फंडिंग का बदलेगा पैटर्न
नाबार्ड के सहयोग से हर माह बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले वित्तीय जागरूकता शिविरों की फंडिंग का पैटर्न भी बदल दिया गया है। अब इन शिविरों की समीक्षा की जाएगी। देखा जाएगा कि शिविर के बाद कितने नए लोग बैंक से जुड़े। इसके बाद नाबार्ड द्वारा शिविर के लिए फंड जारी किया जाएगा।