फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी के मतदान केंद्रों में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने बैठक में रखे सुझाव
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड कार्यालय से शिफ्ट होगा मतदान केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (व्यवस्थित करना) को लेकर उपमंडल अधिकारी मंजीत शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, वहां नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कई जगह दूसरे मतदान केंद्रों में मतदाताओं को समायोजित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने इस पर सुझाव रखे। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जो मतदान केंद्र क्षतिग्रस्त हैं उन्हें दूसरे भवन में स्थानांतरित करने बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विकासनगर के अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल ब्लॉक नंबर आठ की पहली मंजिल से मतदान केंद्र को स्मार्ट सिटी भवन (धरातल मंजिल) कसुम्पटी स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनके अलावा 62/74-पटयोग से 62/7 पटयोग-5, 62/77- पटयोग-7 से 62/76 पटयोग-6, 62/79-सरघीन से 62/82-मैहली-2 में मतदाताओं को समायोजित किया जाएगा। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने के कारण नया मतदान केंद्र 64/11 सुन्नी में बनाया जाना प्रस्तावित है। इनमें मतदान केंद्र में 64/3 मचरयाणा, 64/4-मंढोलघाट, 64/5-कंडोला, 64/6-जमोग, 64/ 76-टूल (शकराह-।), 64/77-टूल (शकराह-।।) और 64/78-घंडल शामिल हैं। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने प्रस्तावों पर अपनी सहमति दी। अब सभी प्रस्तावों को आगामी कार्यवाही के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय शिमला को भेजा जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव मुकुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण भाजपा यशपाल ठाकुर, निर्वाचन कानूनगो शिमला ग्रामीण प्रेरणा मेहता और निर्वाचन कानूनगो कसुम्पटी संगीता रानी समेत दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें