फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। 25 मार्च को विश्वविद्यालय सभागार में मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है और कर्मचारियों के बीच संपर्क अभियान तेज हो गया है। इसके बाद 19 और 20 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी जिसके बाद अंतिम प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस चुनाव के लिए डीआर (अकादमिक) को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इनके कार्यालय में नामांकन और नाम वापसी से जुड़े सभी औपचारिक कार्य पूरे किए जा रहे हैं। यदि मुकाबला होता है तो 25 मार्च को विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें