फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राम मंदिर में आज शुरू होगा श्रीराम नवमी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राम बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में वीरवार से श्रीराम नवमी महोत्सव शुरू होगा। इस महोत्सव के शुभारंभ पर सुबह 6:30 बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होगी और डीसी कार्यालय से मालरोड, शेरे पंजाब और लोअर बाजार से होते हुए वापस राम मंदिर पहुंचेगी। यह प्रभात फेरी 24 मार्च तक हर दिन निकाली जाएगी। इसके बाद 19 से 26 मार्च तक दोपहर 3:00 बजे मंदिर में श्रीराम चरित मानस कथा एवं प्रवचन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कंडाघाट वाले आचार्य प्रेम शर्मा भक्तों को कथा सुनाएंगे और प्रवचन देंगे। 24 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी, 26 मार्च को राम जन्मोत्सव होगा और यज्ञ भोज यानी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि मंदिर में राम नवमी उत्सव श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें