पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़सर थाना के अंतर्गत चोरी का एक आरोपी शुक्रवार शाम5:00 बजे के करीब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बणी पंचायत के काहरवीं गांव के फरार युवक अभिषेक को पुलिस ने 3 अक्तूबर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था और पुलिस रिमांड पर था। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, ऐसे में मौका देखकर वह फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन रात तक उसका सुराग नहीं लग पाया। आरोपी के हिरासत से फरार होने के मामले में लापरवाह पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बड़सर के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया की चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।