बिलासपुर के लुहणू मैदान में 3 से 9 सितंबर तक थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि भर्ती रैली का परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भर्ती में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए शुक्रवार का अभ्यर्थी हमीरपुर कार्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान करीब 350 युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई।