फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफू के साथ बड़े परदे पर दिखेंगे शिमला के नवदीप

Mon, 07 Apr 2014 08:41 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के बाद शिमला का एक और नौजवान बड़े परदे पर दिखेगा। नवदीप बॉलीवुड फिल्म फेंटम में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। अक्तूबर माह में रिलीज होने वाली फिल्म में नवदीप बंधु को काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


बड़े बजट की इस फिल्म में मुख्य कलाकार सैफ अली खान और कैटरीना कैफ हैं। नवदीप फिल्म में सैफ  अली खान के साथ जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।

हालांकि, नवदीप ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर ज्यादा नहीं बताया, लेकिन इतना कहा कि फिल्म में वह जासूस की भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 15 दिन चली शूटिंग में उन्होंने अपना किरदार निभाया, जहां सैफ  अली खान साथ थे।

फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। शिमला से पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया। उसके बाद थियेटर में अदाकारी की और चंडीगढ़ आ गए। वहां उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में कार्य किया।
विज्ञापन


बतौर नायक हरियाणवी फिल्म हरी भरी हरियाली धरती में काम किया। वह मुख्य पंजाबी कलाकार मेहर मित्तल, विजय टंडन और सुखविंद्र सुक्खी के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कि उनके भाई जयदीप बंधु मुंबई में फिल्म निर्देशन में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें