फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: द व्हाइट वेब सीरीज का विमोचन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर परागपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति की नशे पर तैयार की गई वेब सीरीज द व्हाइट का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने शुभारंभ किया। समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि इस वेब सीरीज का पहला एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। इस वेब सीरीज का पहला सीजन 7 एपीसोड का होगा। हर एपीसोड 15 दिन में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। सत्यवान पुंडीर ने कहा कि नशे के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए वेब सीरीज बहुत कारगर साबित होगी। हमें नशामुक्त हिमाचल की दिशा में एकजुट हो कर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि संगठन की विभिन्न इकाइयां भी वेब सिरीज को अपने संबंधित यूनिट में दिखाएंगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वह इस वेब सीरीज को अवश्य देखें और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें