शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में चल रही हथकरघा प्रदर्शनी में याॅक वूल के शॉल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यह प्रदर्शनी द न्यू मनाली सोसायटी की ओर से लगाई है। इस प्रदर्शनी में इसके अलावा विभिन्न पश्मीना के हथकरघा उत्पाद भी बिक्री के लिए लगाए हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के शॉल, स्टॉल, मफलर और लांग कोट के साथ जैकेट्स भी रखे हैं जिन्हें युवा खासा पसंद कर रहे हैं। प्रदर्शनी के आयोजक ने बताया कि वह पहले भी शिमला में प्रदर्शनी लगा चुके हैं, हर बार लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, उम्मीद है कि इस बार भी लोग पसंद करेंगे। संवाद