फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रामपुर में अशोक सिंघल को किया याद, कारसेवकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में आयोजित जन्मशता​​ब्दी कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन


. क्षेत्र संगठन मंत्री लेख राज राणा ने अशोक सिंघल के जीवन और योगदान पर डाला प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर ने अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री लेख राज राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तत्कालीन अयोध्या कारसेवकों कुमारसैन निवासी राकेश शर्मा, प्रवीण गौतम और केवल राम बुशहरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज सेवा, गोसेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंकज बराड़, बृजेश गोयल, केहर सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, नीरज श्याम और मार्शल खिमटा को भी सम्मानित किया गया। लेख राज राणा ने अपने संबोधन में अशोक सिंघल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज, धर्म और संत समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में अशोक सिंघल की भूमिका और कारसेवकों के योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर जयदेवांग, अश्वनी सोनी, रतन शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सह मंत्री राधाकृष्ण नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीपनी भारद्वाज, जिला मंत्री विष्णु शर्मा, जिला प्रचारक पवन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में आयोजित जन्मशताब्दी कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें