फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुलपति ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कुलपति ने मंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध परियोजनाओं और नवाचार से संबंधित पहलों की जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालयों की भूमिका को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास में अहम बताते हुए युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग का आश्वासन दिया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद से भी भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें