फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुराने डिजाइन में ही बनेगा यूएस क्लब का प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
नया गेट को पहले की तुलना में होगा ऊंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक यूएस क्लब क्षेत्र की पहचान बने गेट का पुनर्निर्माण अब पुराने डिजाइन के अनुरूप किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेट को नए सिरे से तैयार कर रहा है, लेकिन इसके मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

नए गेट को पहले की तुलना में अधिक ऊंचा और चौड़ा बनाया जाएगा। विभाग ने यूएस क्लब के मुख्य गेट के पास सड़क को लगभग चार फुट चौड़ा किया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में मौजूद ऐतिहासिक लकड़ी की इमारतों और सरकारी आवासों को आग जैसी आपात स्थितियों से सुरक्षित रखना है, ताकि दमकल और अन्य आपातकालीन वाहन आसानी से पहुंच सकें। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन डिविजन नंबर तीन, प्रवीण वर्मा ने बताया कि यूएस क्लब एक रिहायशी और ऐतिहासिक क्षेत्र है। यहां लकड़ी से बनी पुरानी इमारतों में सरकारी कार्यालय और सरकारी आवास स्थित हैं। जोधा निवास के पास बने पुराने गेट को हटाकर उसी शैली में नया गेट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए गेट का डिजाइन सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है और इसे पहले से अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रिटिश काल में बना था यूएस क्लब
यूएस क्लब की स्थापना वर्ष 1844 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी, उस समय यह ब्रिटिश आर्मी और सिविल सर्विस अधिकारियों का प्रमुख सोशल क्लब हुआ करता था। यहां उच्च अधिकारियों की बैठकें और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाती थीं।






देश की आजादी के बाद यूएस क्लब सरकार के अधीन आ गया। वर्तमान में यहां विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय और कर्मचारियों के सरकारी आवास मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें