फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूपी की टीम ने छह स्कूलों के पुस्तकालयों का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ने की क्षमता से प्रभावित हुई टीम
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे में पुस्तकालयों के संचालन को समझा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। समग्र शिक्षा के तहत सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पुस्तकालय व्यवस्था और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के प्रयासों को समझने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की टीम ने शिमला का दौरा किया। इस दौरान टीम ने जिले के छह सरकारी प्राथमिक स्कूलों का भ्रमण कर वहां पुस्तकालयों के संचालन, किताबों के रखरखाव और बच्चों के लिए आयोजित की जा रही पढ़ने की गतिविधियों की जानकारी हासिल की।

दौरे के पहले दिन टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शिमला का भ्रमण किया। यहां पुस्तकालयों के प्रभावी संचालन, योजना निर्माण, निगरानी और शिक्षकों को दिए जा रहे शैक्षणिक सहयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम ने जिले के छह सरकारी प्राथमिक स्कूलों का दौरा किया। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ा मैदान, हरिनगर, बनुटी, घणाहट्टी, समलाघाट और पनेश शामिल रहे। इस दौरान टीम ने शिक्षकों से संवाद कर पुस्तकालयों की व्यवस्था, किताबों के प्रबंधन, रीडिंग कॉर्नर और पुस्तकों के लेन-देन की प्रक्रिया को समझा। बच्चों के पढ़ने के कौशल और स्कूलों में पढ़ने के लिए तैयार किए गए माहौल का भी जायजा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने हिमाचल में पुस्तकालयों के व्यवस्थित संचालन और बच्चों की धाराप्रवाह पढ़ने की क्षमता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम विशेष रूप से स्कूलों में बनाए गए रीडिंग कॉर्नर, रंगों के आधार पर पुस्तकों की पहचान, किताबों के प्रदर्शन, कपड़े के थैलों, पुस्तकों के लेन-देन का रिकॉर्ड रखने वाले रजिस्टर और पढ़ने के अभियान से प्रभावित हुई। पुस्तकालय समन्वयक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में रूम टू रीड के सहयोग से 18 स्कूलों में पुस्तकालयों को व्यवस्थित किया गया है। इन स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा प्रशिक्षु अध्यापकों को भी पुस्तकालय संचालन और पढ़ने की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें