जुन्गा (शिमला)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी का दौरा किया। इस दौरान कॉलेज के क्रियाकलाप का निरीक्षण किया गया। समिति के सदस्यों में डॉ. देवेंद्र शर्मा (विभागाध्यक्ष वाणिज्य), प्रिंसिपल संजौली महाविद्यालय प्रो. भारती भागड़ा और एचपीयू के पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग डॉ. हिमांशु परमार शामिल रहे। सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी एकत्रित की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने बताया कि यह निरीक्षण कॉलेज की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ संबद्धता के लिए आवश्यक नियमों एवं शर्तों की जांच के लिए किया है। संवाद