फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टॉलैंड-छोटा शिमला-संजौली सड़क पर साढ़े तीन घंटे तक यातायात जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले सोमवार को हजारों किसानों-बागवानों ने जमीनों से बेदखली के खिलाफ शिमला में विशाल मार्च निकाला। किसानों-बागवानों ने शिमला में टॉलैंड से लेकर सचिवालय तक मार्च निकाला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छोटा शिमला में सचिवालय के बाहर चक्का जाम किया। इससे कार्टरोड पर करीब साढ़े तीन घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पेश है लाइव रिपोर्ट :-
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिन : सोमवार। समय : 11:00 बजे। स्थान : टॉलैंड। हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के आह्वान पर सोमवार को राजधानी के टॉलैंड में करीब 11:00 बजे प्रदेशभर के किसान-बागवान एकत्रित होना शुरू हुए। 11:10 बजे किसान नेता एवं ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा और किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर टॉलैंड पहुंचे। इसके बाद करीब 11:45 बजे तक प्रदेशभर के हजारों किसान-बागवान एकत्रित हो गए। सड़क पर हल्का- हल्का जाम लगना शुरू हो गया। यहां पर लगभग 15 मिनट इंतजार करने के बाद करीब 12:00 बजे प्रदर्शनकारियों ने टॉलैंड से सचिवालय की तरफ कूच किया।

किसानों-बागवानों ने जैसे ही सचिवालय की तरफ मार्च शुरू किया, कार्टरोड की एक तरफ यातायात बाधित हो गया और दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया। दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। सचिवालय मार्च कर रहे किसान-बागवान करीब 12:30 बजे राज्य सचिवालय के बाहर पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। इससे टॉलैंड-छोटा शिमला-संजौली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस ने संजौली से ही ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। संजौली-मुद्रिका रूट पर चलने वाली बसाें को सजौंली से ही वापस बस स्टैंड भेजा और दूसरी तरफ से चलने वाली बसों को भी टॉलैंड से ही वापस भेज दिया गया। इस दौरान कसुम्पटी-छोटा शिमला वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। वहीं विक्ट्री टनल-लक्कड़ बाजार संजौली मार्ग पर भी वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात प्रभावित हुआ। इसमें पुराना बस स्टैंड से संजौली की ओर सफर करने वाले लोगों तथा सचिवालय आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को 4:00 बजे किसान सभा का प्रदर्शन खत्म होने के बाद ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


छोटा शिमला से मुड़ना पड़ा वापस
पंकज शर्मा ने बताया कि वह अपनी बाइक से खलीनी जा रहे थे, उन्हें यहां पता चला कि आगे चक्का जाम है। इसके बाद अब उन्हें बाइक वापस मोड़नी पड़ रही है। अब उन्हें संजौली से ओल्ड बस स्टैंड होकर खलीनी जाना पड़ेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समय और पैसे दोनों की बर्बादी
कसुम्पटी से ढली की ओर जाने वाले बीआर शर्मा ने बताया कि उन्हें कसुम्पटी से छोटा शिमला पहुंचने में ही आधे घंटे का समय लग गया। अब पता चला छोटा शिमला में चक्का जाम के कारण मार्ग बंद है। अब बस स्टैंड से लक्कड़ बाजार होकर उन्हें ढली जाना पड़ेगा। इससे उनके गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगेगा तो खर्च भी अधिक वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें