वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरातत्व विभाग की टीम ने जीती संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इतिहास विभाग और पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास विभाग की मंगलवार को दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुश भारद्वाज ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट और वाॅलीबाल मुकाबले होंगे। पहले दिन क्रिकेट मुकाबलों में इतिहास विभाग चौथे सेमेस्टर की टीम ने जीत दर्ज की जबकि एक अन्य मुकाबले में पीएचडी स्कॉलर्स की टीम विजेता रही। इतिहास विभाग द्वितीय सेमेस्टर और पुरातत्व विभाग के बीच हुए मुकाबले में द्वितीय सेमेस्टर की टीम ने जीत हासिल की। इतिहास विभाग द्वितीय सेमेस्टर और पीएचडी स्कॉलर्स के बीच खेले गए मैच में पीएचडी स्कॉलर्स विजेता रहे। लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में इतिहास और पुरातत्व विभाग की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पुरातत्व विभाग की टीम ने जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुश भारद्वाज ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में डीन ऑफ स्टडीज प्रोफेसर बीके शिवराम, सहायक आचार्य डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अंजलि वर्मा, रोशनी देवी और सनी अटवाल सहित विभाग के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।