शिमला। राजधानी की फल मंडी भट्ठाकुफर में स्टोन फ्रूट की आपूर्ति बढ़ गई है। मंडी में आपूर्ति बढ़ने के बाद कई फलों के दाम कम हो गए हैं। आढ़तियों का कहना है कि स्टोन फ्रूट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में रोजाना करीब 500 से 600 बॉक्स खुमानी, 250 से 400 चेरी, 400 से 600 प्लम और आड़ू आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को खुमानी का दो किलो का बॉक्स 100 से 300 रुपये, प्लम 200 से 400 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने कहा कि आपूर्ति बढ़ने के बाद खुमानी और प्लम के दामों कम हुए है। खुमानी के प्रति दो किलो बॉक्स 100 रुपये से कम हो गए है। प्लम के दाम 50 रुपये प्रतिकिलो तक कम हुए हैं। चेरी के दाम अच्छे मिल रहे हैं। रविवार को चेरी 500 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक बिकी है। संवाद