शिमला। शहर से सटे बायचड़ी क्षेत्र के खनेट गांव में वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक पवन शर्मा ने कथा में श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया। बताया कि किस तरह से श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध किया। इस दौरान कथावाचक ने श्रीकृष्ण और रुकमणि विवाह की कहानी तथा गोपियों के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। अंत में श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा गया। संवाद