फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दो श्रेणियों में बांट दिए हैं पेंशनर : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर संघ ने साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, 70 वर्ष से कम उम्र के पेंशनरों को नहीं मिला एरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिम-आंचल पेंशनर संघ ने सरकार पर पेंशनरों को दो श्रेणियों में बांटने का आरोप लगाया है। पेंशनरों का कहना है कि सरकार ने 70 वर्ष से ऊपर के पेंशनरों काे वित्तीय लाभ दे दिए हैं लेकिन इससे कम उम्र के पेंशनरों को लाभ नहीं दे रही है। सरकार की यह नीति दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिम-आंचल पेंशनर संघ जिला शिमला के प्रधान हुक्म चंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को इकाई की घणाहट्टी में बैठक हुई। इसमें पेंशनरों के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। प्रधान ने बताया कि पेंशनरों में सरकार के श्रेणियों के आधार पर पेंशन देने को लेकर भारी रोष है। पेंशनरों का कहना है कि सरकार ने वादे के मुताबिक 70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को संशोधित ग्रेच्युटी, लिव इन कैशमेंट का 50 प्रतिशत बकाया राशि दे दी है लेकिन 70 वर्ष से कम उम्र के पेंशनरों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सभी पेंशनर उम्र के सबसे कठिन पड़ाव पर हैं और सभी को पैसे की आवश्यकता है। सरकार को इस तरह पेंशनरों को श्रेणियों के आधार पर नहीं बांटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की कि सरकार 70 वर्ष से कम उम्र के सभी पेंशनरों को एक साथ संशोधित वेतन और पेंशन की बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करें। बैठक में जानकीराम शर्मा, निक्काराम शर्मा, रामजीदास शर्मा, परमस्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डीडी शर्मा, मोहनलाल शर्मा, डीपी शर्मा और दिनेश गौतम शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें