फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: पैदल चलने से चार्ज होगा जूता, रुकने पर करेगा पैरों की मसाज

Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
शिमला ब्यूरो रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

इस जूते में 1200 एमएएच की बैटरी लगी है। जूते में लगे पीजोइलेक्टि्रक डिस्क पैदल चलने पर पड़ने वाले दबाव से बैटरी को खुद ही चार्ज कर देंगे।
विज्ञापन
शिमला के पोर्टमोर स्कूल में आयोजित साइंस कांग्रेस में मॉडल की जानकारी देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी देर पैदल चलने के बाद रुकने पर अब आपका जूता पैरों की मसाज भी करेगा। जूते में लगी बैटरी तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि पैदल चलने से जूते पर पड़ने वाले दबाव से यह खुद ही चार्ज हो जाएगी। राजधानी के पोर्टमोर स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों के कई ऐसे मॉडल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन


भराड़ी उच्च विद्यालय के नौंवी कक्षा के छात्र अवधेश ने पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा वाला यह मॉडल तैयार किया था। मॉडल के अनुसार इस जूते में 1200 एमएएच की बैटरी लगी है। जूते में लगे पीजोइलेक्टि्रक डिस्क पैदल चलने पर पड़ने वाले दबाव से बैटरी को खुद ही चार्ज कर देंगे। जूते के तले पर कंपन पैदा होने से मसाज भी हो जाएगी।

डॉ. आशिमा ने गणित को आसान तरीके से सीखने के बारे में बताया। पोर्टमोर स्कूल में चल रही साइंस कांग्रेस में 55 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। साइंस कांग्रेस में प्रदर्शित मॉडलों के जरिये बच्चे जहां अपनी साइंस के प्रति रुचि को दिखा रहे हैं वहीं इससे बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें