फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लिफ्ट पार्किंग के पास पहाड़ी काटकर चौड़ी होगी सड़क, नहीं लगेगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क डेढ़ से दो मीटर तक चौड़ी करने का काम शुरू, डबल लेन पुल को जोड़ने के लिए बढ़ाई जा रही सड़क की चौड़ाई
विज्ञापन


13 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सितंबर तक पूरा होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के कार्ट रोड में लिफ्ट पार्किंग के पास लगने वाले जाम का सितंबर तक स्थायी समाधान हो जाएगा। लिफ्ट क्षेत्र में इसके लिए बन रहे डबल लेन पुल के अलावा कांग्रेस कार्यालय से लिफ्ट पार्किंग की ओर डेढ़ से दो मीटर सड़क को पहाड़ी काट कर चौड़ा किया जा रहा है।

इससे पुराने और नए पुल के लिए वाहनों के मुड़ने में कोई समस्या नहीं रहेगी। इससे सर्कुलर रोड पर बिना रुके वाहन सीधे आ जा सकेंगे। इस सड़क पर पुराने और नए दो-दो डबल लेन पुलों के बन जाने से दोनों ओर से वाहन बिना रुके गुजरेंगे। 13 करोड़ के इस परियोजना के तहत कांग्रेस कार्यालय के सामने से सड़क को चौड़ा करने के लिए बड़ी मशीनों से सब्जी मंडी तक की पहाड़ी की कटिंग का कार्य शुरू हो चुका है। कटिंग होने पर आजीविका भवन तक सड़क को डेढ़ से दो मीटर तक खोला जाना है। इससे पुराने और नए पुल के लिए ओल्ड बस अड्डे की ओर से आने वाले वाले वाहन सीधे जा सकेंगे। वहीं सड़क खुल जाने पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगने वाला वाहनों का जमावड़ा भी नहीं रहेगा। यहां से सीधे नए बन रहे डबल लेन पुल की ओर वाहन जा सकेंगे। इन पुलों के दूसरी ओर लिफ्ट पार्किंग के पास भी पहाड़ी की ओर कटिंग की है, इसमें दो पेड़ों को काटे जाने की लोक निर्माण विभाग द्वारा मांगी गई अनुमति मिल चुकी है। यहां भी कटिंग का कार्य किया जाएगा। इससे पुलों के दोनों छोर से सड़क खुली हो जाएगी, जिससे वाहनों को पुल पर जाने में कोई समस्या नहीं रहेगी। सर्कुलर सड़क में लिफ्ट के पास सबसे अधिक जाम लगता है। इससे यह जाम समाप्त हो जाएंगे, समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन



एसडीए तकनीक से मजबूत होगी पहाड़ी
लिफ्ट के पास पहाड़ी काट कर सड़क चौड़ी करने के बाद एसडीए (सेल्फ ड्रिलिंग एंकर) तकनीक का उपयोग कर इसे खिसकने (भूस्खलन) से बचाने का कार्य किया जाएगा। इसमें खोखली स्टील रॉड और ड्रिल बिट की मदद से एक ही प्रक्रिया में ड्रिलिंग और ग्राउटिंग (सीमेंट का घोल भरा जाएगा) कर यह कमजोर चट्टानों और ढीली मिट्टी को अंदर से मजबूती प्रदान करेगा। यहां एक अंडर पाथ भी बनेगा।
विज्ञापन



कोट

लिफ्ट में पार्क होने वाले वाहन सर्कुलर सड़क के ट्रैफिक को बाधित नहीं करेंगे। डबल लेन पुल निर्माण के साथ दोनों ओर से सड़क को डेढ़ से दो मीटर तक खोला जा रहा है, इसलिए कटिंग का कार्य शुरू किया है।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें