फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चियोग स्कूल के प्रधानाचार्य ने तीन बच्चों करवाया मुफ्त भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने देखी चंडीगढ़ की सूखना झील
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संदीप ने वहन किया सारे भ्रमण का खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के तीन मेधावी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने अपने खर्चे पर चंडीगढ़ शहर का भ्रमण करवाया।
विज्ञापन


बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के उददेश्य से प्रधानाचार्य संदीप शर्मा पांच वर्षों से छठी से 12वीं कक्षा तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपने खर्चे पर विभिन्न शहरों का भ्रमण करवाते हैं। इस वर्ष प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने चियोग स्कूल के छठी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा में प्रथम रहने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों को अपने निजी खर्चे पर चंडीगढ़ के रॉक गार्डन, सुखना झील, पुष्पा गुजराल, साइंस सिटी कपूरथला, दीना पार्क और छतवीर पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया। इसमें पलक, आदित्य और वैशाली छात्रा शामिल थी। इस तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फिल्में भी दिखाई गईं। अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें