जुन्गा (शिमला)। सोलन के एमसी हॉल में आयोजित अंडर-11 जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग और कुठार के वेद तथा अंशुल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए रियांश और विराज की जोड़ी को 11-8 और 11-6 से पराजित किया। इस जीत के साथ वेद और अंशुल ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। कोच मदन कौशल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का ऊना के इंडोर स्टेडियम में होने वाली अंडर-11 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संवाद