फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्लेटनुमा की शीट से सुंदर दिखेगा ऐतिहासिक रिज मैदान का नया परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


स्लेट की जगह सिंगल वाटरप्रूफ शीट लगाने का लिया फैसला, बंदरों की उछल कूद से नहीं पहुंचेगा नुकसान
पहले गेयटी और टाउनहॉल की तर्ज पर लगने थे स्लेट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान के नए परिसर की छत पर अब स्लेटनुमा सिंगल शीट का इस्तेमाल किया जाएगा। बंदरों के आतंक को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने यह फैसला लिया है।
स्लेटनुमा शीट से नए परिसर की छत न सिर्फ ऐतिहासिक गेयटी थियेटर की तरह सुंदर दिखेगी बल्कि बंदरों के उत्पात से होने वाले नुकसान की भी चिंता नहीं रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका काम शुरू कर दिया है। इसी महीने यह निर्माण कार्य पूरा करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 66 करोड़ रुपये की लागत से रिज मैदान पर नया परिसर तैयार किया है। इसके बनने से रिज के धंसने का खतरा खत्म हो गया है। साथ ही रिज मैदान की चौड़ाई भी 10 से 30 मीटर तक बढ़ गई है। नए परिसर के दोनों प्रवेश द्वारों पर पहले कंकरीट का ढांचा खड़ा किया था। इस पर हेरिटेज कमेटी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे रिज की सुंदरता खराब होगी।
विज्ञापन


रिज मैदान हेरिटेज जोन में आता है, इसलिए यहां कंकरीट का ढांचा गिरा दिया गया। इसके बाद लोहे का ढांचा खड़ा कर इस पर स्लेटनुमा छत लगाने का फैसला लिया गया। रिज मैदान पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, टाउनहॉल भवन और आशियाना रेस्तरां की छत भी स्लेट से बनी है। इसलिए रिज को एकरूपता देने के लिए नए परिसर की छत पर भी स्लेट लगाने का फैसला लिया गया। हालांकि रिज पर बंदरों का भी भारी आतंक है। बंदर टाउनहॉल और गेयटी थियेटर की छत पर दिन रात उछल कूद करते हैं जिससे हर साल बरसात में इनकी छत की मरम्मत करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए अब स्लेटनुमा सिंगल शीट का इस्तेमाल किया जा रहा है।




स्लेटनुमा शीट से सुंदर दिखेगा रिज मैदान
नए परिसर पर जो शीट लगाई जा रही है, वह गेयटी थियेटर की छत से मिलती जुलती है। दूर से देखने पर यह स्लेट जैसी छत ही लगती है। स्लेटनुमा शीट से रिज मैदान सुंदर दिखेगा। साथ ही बंदरों के इसे तोड़ने की संभावना भी कम रहेगी। विभाग के अनुसार यह वाटरपूफ्र शीट है और टिकाऊ भी ज्यादा है। इसमें बार-बार मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि जरूरत पड़ती भी है तो इसे आसानी से बदला जा सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि जल्द रिज के नए परिसर पर छत लगाने का काम पूरा होगा।
विज्ञापन



सैलानियों की पसंदीदा जगह है रिज
हर साल लाखों सैलानी शिमला आते हैं। यहां इनकी सबसे पसंदीदा जगह रिज मैदान है। शिमला आए सैलानी रिज मैदान पर तस्वीरें खिंचवाना नहीं भूलते। रिज से शिमला की हरी-भरी वादियों के अलावा दूर के पहाड़ी क्षेत्र भी साफ दिखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें