फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सांसद ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने शुक्रवार को खुशहाला हनुमान मंदिर शोघी का दौरा किया। इस दौरान मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने सांसद को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में मंदिर परिसर में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए एसजेवीएनएल के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मंदिर में सोलर प्लांट लगाने का भी आश्वासन दिया गया। सांसद ने कहा कि संबंधित विभाग को भेजे प्रस्ताव के आधार पर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा। सांसद ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में रेन शेल्टर के निर्माण को धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। बेहतर संचार सुविधा के लिए बीएसएनएल का मोबाइल टावर स्थापित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें