फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलीनी में मनाया माता पार्वती का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से खलीनी में आयोजित शिव कथा के चौथे दिन शुक्रवार को माता पार्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। शाम 3:30 बजे से शुरू हुई कथा में कथावाचक डॉ. सर्वेश्वर ने बताया कि महाराज हिमवान और महारानी मैना ने आदि शक्ति जगदंबिका की 27 वर्षों तक कठोर तपस्या कर उन्हें पुत्री रूप में प्राप्त करने का वरदान मांगा था। इस वरदान के फलस्वरूप मां भवानी ने पार्वती के रूप में उनके घर जन्म लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुत्री को देवी स्वरूप माना गया है और उसके जन्म को सौभाग्य का प्रतीक समझा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद, विकास कपूर, विशाल शर्मा और लितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती और पूजन में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें