गंज बाजार से जाखू पैदल पहुंचे श्रद्धालु, आज लगेगा मंदिर में विशाल भंडारा, सुबह 4 बजे खुल जाएंगे मंदिर के कपाट
विज्ञापन
मंदिर में सुबह 8:00 बजे शुरू होगा हवन यज्ञ संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हनुमान सेवा समिति की ओर से जाखू मंदिर में रविवार को होने वाले विशाल भंडारे को लेकर शनिवार से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गया।इस दौरान समिति के सभी सदस्य सिया राम, सिया राम-जय राम और जय-जय हनुमान के जयकारों के साथ गंज बाजार से जाखू मंदिर पहुंचे।
सुबह 6 बजे शुरू हुई इस प्रभात फेरी में समिति के सदस्य जनमेजय सूद ने राम चरित मानस पुराण को अपने सिर पर उठाकर डीसी ऑफिस, स्कैंडल पॉइंट और रिज मैदान से होते हुए जाखू मंदिर पहुंचाया। इस दौरान 50 से 60 लोग मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने के बाद सुबह 8 बजे रामचरितमानस का पाठ किया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ भाग लिया। वहीं रविवार को जाखू मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे से खुल जाएंगे। इसके बाद सुबह 8:00 बजे हवन होगा। पूजा के दौरान हनुमान भगवान को सवा क्विंटल आटे का रोट चढ़ाया जाएगा। इसके बाद प्रभु इच्छा तक विभिन्न व्यंजनों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान गोपालकृष्ण डोरा, उपसचिव अशोक सोहल, हनुमान सेवा समिति के सदस्य राजीव गर्ग, सुमन पाल दत्ता, सौरभ श्रीधर, दीपक शर्मा और श्वेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।