दौलतपुर चौक: प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर रैली स्थल का जायजा लेते हुए विधाय
विधायक राकेश कालिया ने रैली स्थल का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आगामी दौरे के लिए रैली स्थल का दौरा किया। दौरे के लिए गगरेट कांग्रेस नेताओं से चर्चा भी की। इस दौरान विधायक राकेश कालिया ने आने वाले अतिथियों के लिए उचित व्यवस्था के साथ पार्किंग इत्यादि की भी व्यवस्था स्वयं जांची। गगरेट से राकेश कालिया के विधायक बनने के बाद यह सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दूसरा दौरा है। पहला दौरा बहुत ही कम समय के लिए एक योजना के उद्घाटन के लिए था। विधायक राकेश कालिया ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री गगरेट विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है, तो वहीं गगरेट से उनका अलग स्नेह है।