फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार्यशाला में दिया योग से स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा शिमला शहरी मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक योग अभ्यास करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया। दो दिवसीय कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कण्र नंदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला में भाजपा महामंत्री सत्य प्रकाश माणिक, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा, जिला प्रकोष्ठों के नवनियुक्त प्रभारी दिग्विजय चौहान भानु, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, रूपा शारदा, मंडल उपाध्यक्ष तरुण राणा समेत, रजनी सिंह, अनीता सूद, बिट्टू पाना, संजीव ठाकुर और राजू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिमला जिला मीडिया विभाग के प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें