फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सावन में हरी चूड़ियों की खनक से बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार में फैंसी और कश्मीरी चूड़ियां महिलाओं को कर रहीं आकर्षित, फिरोजाबाद से मंगाया है विशेष स्टॉक
विज्ञापन

लोअर बाजार में बढ़ी ग्राहकों की चहल-पहल, कारोबार भी बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सावन के महीने में राजधानी के बाजार हरी चूड़ियों से गुलजार हो गए हैं। शहर के बाजारों में फैंसी तथा कश्मीरी चूड़ियों के आकर्षक डिजाइन महिलाओं और युवतियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस महीने में हरी चूड़ियां पहनना और खरीदना शुभ माना जाता है। लोअर बाजार में सोमवार को सुबह से शाम तक चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। कारोबारियों ने मांग को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और वैरायटी की चूड़ियों का पर्याप्त स्टॉक मंगवाया है। कारोबारियों के अनुसार, इस बार साधारण कांच की चूड़ियों के साथ फैंसी, ग्लिटर, स्टोन और मेटल फिनिश वाली चूड़ियां भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। साधारण चूड़ियों की कीमत डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार 50 रुपये से 150 रुपये प्रति दर्जन तक है, जबकि फैंसी चूड़ियां 100 रुपये से 550 रुपये प्रति दर्जन तक बिक रही हैं। किफायती से लेकर प्रीमियम रेंज तक उपलब्ध होने के कारण हर वर्ग की महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारी करने पहुंचीं रीमा, रोशनी और मीनाक्षी ने बताया कि सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए वह हर वर्ष नई चूड़ियां खरीदती हैं। उनका कहना था कि इस बार बाजार में आकर्षक डिजाइन और किफायती दाम होने से खरीदारी का उत्साह और बढ़ गया है। कई महिलाएं चूड़ियों के साथ हरे रंग की बिंदी, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की भी खरीदारी कर रही हैं। लोअर बाजार के कारोबारी गोपाल ने बताया कि सावन में बढ़ती मांग को देखते हुए इस बार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से विशेष रूप से हरी चूड़ियों का नया स्टॉक मंगवाया है। इसके अलावा जयपुर, मुंबई और अहमदाबाद से भी विभिन्न डिजाइन की चूड़ियां मंगवाई हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष सावन के दौरान चूड़ियों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इस बार भी शुरुआती दिनों से ही बिक्री अच्छी रही है और ग्राहकों का उत्साह लगातार बना हुआ है। इनके अनुसार, फैंसी डिजाइन वाली चूड़ियों की सबसे अधिक मांग है, जबकि पारंपरिक कांच की चूड़ियां भी अच्छी संख्या में बिक रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें