शिमला, सोलन और सिरमौर की पांच पंचायतों को मिलेगा लाभ, 12 किमी हिस्से में टारिंग पूरी
विज्ञापन
शेष दो किमी हिस्से की टारिंग का कार्य जल्द होगा पूरा अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के कसुम्पटी
विधानसभा क्षेत्र और लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी
डिवीजन के तहत वर्ष 2000 में निर्मित 14 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क
के अपग्रेडेशन का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद 12 किलोमीटर हिस्से में टारिंग
भी कर दी और शेष दो किमी हिस्से की टारिंग
का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। सड़क
के चौड़ा
और पक्का होने से जिला शिमला के कसुम्पटी
विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिला सोलन और सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की करीब पांच पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क
के अपग्रेडेशन से अब राजगढ़ पहुंचने के लिए यह सबसे कम दूरी वाला मार्ग होगा। वहीं यह सड़क
जिला सोलन के गिरिपुल
में जाकर मिलती है। इससे स्थानीय लोगों का सफर आसान और आरामदायक बनेगा।
वर्ष 2024 में जनेडघाट-डुब्लू की 14 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हुआ था। सड़क के तंग मोड़ों की कटिंग कर उन्हें चौड़ा करने के बाद लोक निर्माण विभाग अब तक 12 किलोमीटर हिस्से में टारिंग करवा चुका है। शेष दो किलोमीटर में टारिंग का कार्य बिटुमिन की आपूर्ति मिलने के बाद जल्द पूरा कर दिया जाएगा। शिमला-चायल सड़क पर लखोटी गांव से निकलने वाली जनेडघाट सड़क आगे जिला सोलन के गिरिपुल और यशवंतनगर क्षेत्र से भी जुड़ती है। वहीं सड़क से लखोटी स्टील ट्रस्ट ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यह मार्ग जिला सिरमौर के सरगांव से जुड़ेगा। सड़क में हुए सुधार से जिला शिमला, सोलन और सिरमौर की करीब पांच पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
सड़क के विस्तार पर खर्च हो रहे 11 करोड़ लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के फेज थ्री के तहत इस सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। सड़क के तंग मोड़ों को चौड़ा करने और डंगे लगाने के बाद 12 किलोमीटर हिस्से में टारिंग की जा चुकी है। शेष दो किलोमीटर में भी इसी सीजन के दौरान टारिंग का कार्य पूरा करने का प्रयास है। बिटुमिन की आपूर्ति मिलते ही यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा।