फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशे के खात्मे के लिए महिला मंडलों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़ावली पंचायत की बैठक में दिवंगत विधायक नंदलाल को किया याद
विज्ञापन

. बैठक में नोगली चौक पर जाम की समस्या का मुद्दा भी उठा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत की मासिक बैठक प्रधान कृष्ण गोपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नशे के खात्मे के लिए महिला मंडलों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में सबसे पहले रामपुर के दिवंगत विधायक नंद लाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को याद किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में नोगली चौक पर लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत सदस्यों ने कहा कि नोगली पुल पर बसें रोकने के कारण यातायात बाधित होता है और अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से पुल के समीप उचित मार्किंग करवाने की मांग की गई। साथ ही बसों को पुल पर रोकने के बजाय पुल से पहले या पुल पार निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। इसके अलावा बैठक में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। पंचायत की ओर से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए महिला मंडलों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में नशे के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सभी के सहयोग और पुलिस प्रशासन की मदद से पंचायत को नशामुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें