फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर बताया खेल का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला में शिमला चेस क्लब ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 22 शतरंज खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य शतरंज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विश्लेषणात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। क्लब के संस्थापक विक्रम कंवर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शतरंज के महत्व को रेखांकित करना था। इसमें खिलाड़ियों की विश्लेषणात्मक सोच, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना भी एक प्रमुख उद्देश्य रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। प्रतिभागियों ने मैत्रीपूर्ण शतरंज मुकाबले खेले और विभिन्न शतरंज पहेलियां हल कीं। शिमला चेस क्लब अगस्त माह में अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें