शिमला। राजधानी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को शहर के सभी 82 आंगनबाड़ी केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस वर्ष का विषय जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपान को मजबूत करें रखा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदू शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को स्तनपान का महत्व बताया। इंदू शर्मा ने बताया कि कोलोस्ट्रम नवजात शिशुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संवाद